Female Infertility

Periods Jaldi Lane Ke Upay : पीरियड जल्दी लाने के असरदार उपाय

ट्रैवल प्लान करना हो या मैरिज या फिर कोई स्पेशल इवेंट किसी भी महिला के मन में सबसे पहला सवाल यहीं आता है कि पीरियड्स की तारीख तो नहीं आ रहीं। पीरियड्स की वजह से स्ट्रेस, क्रैंप्स और असुविधा महत्वपूर्ण मोमेंट को बिगाड़ सकती है।

यहीं वजह है कि महिलाएं ऐसी स्थिति में पीरियड्स को समय से पहले शुरू करने के तरीके (Periods Jaldi Lane Ke Upay) खोजती है। इतना ही नहीं जो महिलाएं फर्टिलिटी ट्रीटमेंट करवा रहीं हों वे भी समय से पहले पीरियड्स शुरू करना चाहती है।

पीरियड्स क्या होता हैं (Period Kya Hota Hai)

In this Article

पीरियड्स, जिसे मासिक धर्म या मेन्स्ट्रुएशन भी कहा जाता है, महिलाओं के शरीर में एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। यह हर महीने होने वाला एक चक्र है, पीरियड्स एक ऐसी प्रक्रिया है जो शरीर को गर्भधारण करने के लिए तैयार करती है। इसमें युटेरस (गर्भाशय) की लाइनिंग को मोटा करना भी शामिल हैं।

अगर गर्भधारण नहीं होता है तो यह लाइनिंग झड़ जाती है। जिसे पीरियड्स कहते हैं। हर 21 से 35 दिन में महिलाओं का शरीर इस प्रक्रिया से गुजरता है।

और पढ़े : पीसीओएस के शुरुआती लक्षण

पीरियड लेट क्यों आते हैं? जानिए मुख्य कारण

पीरियड्स लेट आने के की कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:

1. तनाव

तनाव का असर शरीर पर कई तरीकों से दिखता है, जिनमें से एक पीरियड्स भी है। अधिक तनाव की वजह से पीरियड्स लेट हो सकते हैं। ज्यादा तनाव की वजह से शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है, जिसकी वजह से पीरियड्स लेट हो सकते हैं।

2. गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन

गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन का असर पीरियड्स साइकिल पर पड़ता है। इसकी वजह से पीरियड्स लेट हो जाते हैं। ज्यादा दिनों तक इसका सेवन करने से पीरियड्स बिल्कुल बंद भी हो सकते हैं।

3. हार्मोन असंतुलन

पीरियड्स साइकिल पर हार्मोनल असंतुलन का बुरा प्रभाव पड़ता है। कई बीमारियां जैसे कि PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम), PCOD, थायरॉइड में हार्मोनल असंतुलन पैदा होता है। ऐसे में पीरियड्स लेट होना इन बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।

4. वज़न बढ़ना या कम होना

शरीर का वजन अचानक बढ़ जाना या कम होने से ओवुलेशन प्रक्रिया बाधित होती है। ऐसे में वजन को नियंत्रित करना जरूरी है।

5. प्री मेनोपॉज

मेनोपॉज से पहले शरीर कई तरह के बदलावों से गुजरता है। ऐसे में मेनोपॉज शुरू होने से पहले भी पीरियड्स लेट हो जाते हैं।

क्या प्रेग्नेंसी में पीरियड जल्दी लाना सुरक्षित है?

अगर महिला फर्टिलिटी ट्रीटमेंट जल्दी शुरू करना चाहती है तो पीरियड्स आने के बाद हीं ट्रीटमेंट शुरू हो सकती है ऐसे में पीरियड्स जल्दी आना सुरक्षित है।

आमतौर पर प्रेगनेंसी रहने के बाद ओवुलेशन की प्रक्रिया बंद हो जाती है और इस वजह से पीरियड्स भी नहीं आते। हालांकि प्रेगनेंसी के दौरान हल्की ब्लीडिंग हो सकती है लेकिन यह पीरियड्स की वजह से नहीं होता है। अगर ज्यादा ब्लीडिंग हो तो यह चिंता का विषय हो सकता है ऐसे में तुरंत हीं डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

पीरियड्स जल्दी लाने की दवाइयां

पीरियड्स जल्दी लाने के लिए डॉक्टर Primolut N नामक टेबलेट का सुझाव देते हैं। हालांकि यह दवा पीरियड्स न आने पर, प्रेगनेंसी से बचने के लिए, पीरियड्स क्रैंप्स से बचने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसके सेवन से पहले उसके साइड इफेक्ट्स को भी ध्यान में रखना जरूरी है, जो निम्नलिखित हैं:

  • चेहरे पर अनचाहे बाल आना
  • डायेरिया या कब्ज़
  • माइग्रेन होना
  • डिप्रेशन
  • वज़न बढ़ाना या कम होना

ऐसे में यह दवा डॉक्टर के सुझाव पर हीं ले और उनके दिशानिर्देश का पालन करें।

पीरियड जल्दी लाने के 6 घरेलू उपाय

1. अदरक

एक कप पानी में एक चम्मच अदरक को डालकर अच्छे से उबाल लें, थोड़ी सी चीनी मिलाएं। इसका दिन में 3 बार सेवन करें इसके अलावा अदरक की चाय का सेवन करने से भी पीरियड्स जल्दी आने की संभावना बढ़ जाती है।

2. पपीता

पपीता में भरपूर विटामिन पाए जाते हैं। अगर जल्दी पीरियड्स लाना चाहते हैं तो पपीता एक अच्छा विकल्प है। पपीता गर्भाशय में कसाव पैदा करता है। जिसके कारण पीरियड्स जल्दी आ जाते हैं।

3. विटामिन सी

विटामिन सी से भरपूर फल जैसे कि किवी, नींबू, आंवला, संतरा का सेवन करें। इससे पीरियड्स के लिए जिम्मेदार प्रोजेस्टेरोन के लेवल में बढ़ोतरी होती है, जिससे पीरियड्स जल्दी आते हैं।

4. गुड़ और अजवाइन

पीरियड्स को जल्दी लाने के लिए 1 चम्मच अजवाइन को 1 गिलास पानी में 1 चम्मच गुड़ के साथ उबालकर इसका सेवन करें। यह पीरियड्स जल्दी लाने के साथ ही पीरियड्स क्रैंप्स में राहत देने में भी मदद करता है।

5. गर्म सिकाई

पीरियड्स को जल्दी लाने के लिए गर्म सिकाई करें। पेट के आसपास सिकाई करने से मांसपेशियों को आराम मिलने के साथ ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। रोजाना 10-15 मिनट ऐसा करें। जिससे पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं।

6. सेक्स

पीरियड्स जल्दी लाने के लिए सेक्स करें। सेक्स के दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोन रिलीज होते हैं। जो पीरियड्स को जल्दी ट्रिगर करने में मदद करते हैं। इससे कई बार पीरियड्स 5-10 मिनट में भी आ सकता है।

लंबे समय तक पीरियड न आने पर क्या करें?

लंबे समय तक पीरियड्स न आना कई बीमारियों के संकेत है, ऐसे में सही निदान के लिए डॉक्टर निम्नलिखित टेस्ट करने के सुझाव दे सकते हैं।

1. प्रेगनेंसी टेस्ट

अगर लंबे समय तक पीरियड्स न आने पर डॉक्टर प्रेगनेंसी टेस्ट के लिए कह सकते हैं। प्रेगनेंसी होने पर भी पीरियड्स मिस हो सकते हैं।

2. ब्लड टेस्ट

डॉक्टर द्वारा यह टेस्ट शरीर में हार्मोन का लेवल जानने के लिए किया जाता है। अगर पुरुष हार्मोन एण्ड्रोजन उच्च स्तर पर है तो इसकी वजह से पीरियड्स मिस हो सकते हैं।

3. पेल्विक अल्ट्रासाउंड

इसकी मदद से प्रजनन अंगों की जांच की जाती है। प्रजनन अंगों में असामान्यताएं भी पीरियड्स न आने का कारण हो सकता है।

पीरियड जल्दी लाने के लिए सबसे प्रभावी योग और एक्सरसाइज

पीरियड्स जल्दी लाने के लिए निम्नलिखित योगा और कसरत मददगार साबित हो सकती है:

  • मत्स्यासन
  • मालासन
  • उष्ट्रासन
  • धनुरासन
  • बालासन
  • सूर्य नमस्कार

पीरियड जल्दी लाने के लिए कौन-कौन से फूड्स फायदेमंद हैं?

पीरियड्स जल्दी लाने के लिए निम्नलिखित फूड्स का सेवन करें:

  • आयरन, विटामिन सी, फोलेट जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर खजूर
  • पानी से उबालकर मैथी के दाने
  • पीरियड्स की तारीख से 15 दिन पहले से अनार का जूस पिए
  • शहद के साथ तिल के दानों का सेवन करें
  • अनानास
  • एक चम्मच शहद के साथ एलोवेरा ले

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

पीरियड्स की साइकिल 28-35 दिनों का होता है। अधिकांश महिलाओं को पीरियड्स 2-3 दिन पहले या फिर बाद में आते हैं, जो कि सामान्य है। अगर 40 दिन से ज्यादा होने पर भी पीरियड्स न आएं और आप गर्भवती न हो तब डॉक्टर से संपर्क करना अनिवार्य है। पीरियड्स न आना कई बीमारियों का संकेत है ऐसे में डॉक्टर से परामर्श कर जरूरी निदान करना आवश्यक है।

निष्कर्ष

आजकल जीवनशैली बदलने पर उसका सीधा प्रभाव महिलाओं के पीरियड्स पर भी पड़ा है। लंबे समय तक पीरियड्स न आना कई बीमारियों के लक्षण है। ऐसे में पीरियड्स का नियमित होना जरूरी है। कभी कभी कुछ खास फंक्शन या फिर इंवेंट की स्थिति में पीरियड्स के जल्दी लाने का उपाय आजमाया जाता है।

घरेलू उपाय के अलावा इसके लिए दवाएं का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन किसी भी दवाएं का सेवन करने से पूर्व डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। अगर आपको IVF से सम्बंधित कोई भी जानकारी प्राप्तः करनी हो तो हमारे दिव्य वात्सल्य ममता IVF सेंटर से संपर्क कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

क्या पपीता और अनानास खाने से पीरियड जल्दी आ सकता है?

पपीता और अनानास दोनों ऐसे फल है जो शरीर में गर्मी पैदा करते हैं जिससे पीरियड्स जल्दी शुरू हो जाते हैं।

कौन-से फूड्स खाने से पीरियड जल्दी आता है?

पपीता, अदरक की चाय, दालचीनी, नारियल पानी, मेथी और सौंफ के बीज, गुड़, अजवाइन, धनिया , अनार जैसे फूड्स का सेवन करने से पीरियड्स जल्दी आते हैं।

क्या हल्दी वाला दूध पीने से पीरियड जल्दी आ सकता है?

हां, हल्दी वाला दूध पीने से पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं, इतना ही नहीं हल्दी वाला पानी पीने से भी पीरियड्स जल्दी शुरू हो सकते हैं। एक गिलास पानी में एक चम्मच हल्दी उबालकर उसे पीएं। रोजाना 2-3 बार पीने पर पीरियड्स जल्दी आ जाते हैं।

क्या गर्म पानी से सिकाई करने से पीरियड जल्दी आ सकता है?

गर्म पानी से सिकाई करने से पीरियड्स नियमित करने में मदद मिलती है।

अगर पीरियड कई महीनों से नहीं आ रहा है तो कौन-सा टेस्ट कराना चाहिए?

महीनों तक पीरियड्स न आने पर डॉक्टर पेल्विस अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट के लिए कह सकते हैं।

गर्भावस्था के संदेह में पीरियड जल्दी लाना सही है या नहीं?

गर्भावस्था के संदेश में सबसे पहले प्रेगनेंसी टेस्ट करें अगर टेस्ट नेगेटिव आता है तो पीरियड्स मिस होने के पीछे तनाव या फिर कोई और कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर का संपर्क करें।

अगर 2 मिनट में पीरियड लाने का कोई उपाय हो तो क्या वह सुरक्षित है?

जी, नहीं इतनी जल्दी पीरियड्स शुरू करने के लिए कोई भी दवाएं या फिर उपचार नहीं है। इतना जल्दी पीरियड्स लाना स्वास्थ्य के लिए भी सही नहीं है।q

Dr. Rashmi Prasad

Dr. Rashmi Prasad is a renowned Gynaecologist and IVF doctor in Patna. She is working as an Associate Director (Infertility and Gynaecology) at the Diwya Vatsalya Mamta IVF Centre, Patna. Dr. Rashmi Prasad has more than 20 years of experience in the fields of obstetrics, gynaecology, infertility, and IVF treatment.

Related Articles