IUI Cost in Hindi: प्रक्रिया, लागत, और सफलता के टिप्स

माता-पिता बनना सभी दंपतियों का सपना होता है, लेकिन कभी कभी गर्भधारण करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे मामलों में मेडिकल ट्रीटमेंट मददगार साबित होती है। IUI एक फर्टिलिटी ट्रीटमेंट हैं जो उन दंपतियों की मदद करता है जिन्हें गर्भधारण करने में परेशानी हो रही हो।
यह IVF जैसे अन्य उपचारों की तुलना में एक सरल प्रक्रिया है। इस ट्रीटमेंट से गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है। इसकी एक साइकिल का खर्चा (IUI Treatment cost in Hindi) 10 हजार से 25 हजार के बीच होता है। जिसकी वजह से लोग इस ट्रीटमेंट (IUI Cost in Hindi) को प्राथमिकता देते हैं।
आईयूआई (IUI) ट्रीटमेंट क्या है?
In this Article
आईयूआई में शुक्राणु को सीधे महिला के गर्भाशय में उस समय रखा जाता है जब वह ओवुलेट कर कर रही होती है। जिससे शुक्राणु के अंडे से मिलने और उसे फर्टिलाइज करने की संभावना बढ़ जाती है। इस प्रक्रिया में नियमित जांच की जाती है और यह प्रक्रिया दर्द रहित होती है। इसमें एनेस्थीसिया की आवश्यकता भी नहीं रहती।
डॉक्टर हल्के फर्टिलिटी संबंधी समस्या जैसे लॉ स्पर्म काउंट, स्पर्म खराब मुवमेंट में यह ट्रीटमेंट मददगार साबित होती है। यह उनके लिए भी सहायक है जो डोनर स्पर्म का उपयोग करके गर्भधारण करना चाहते हैं।
और पढ़े : आईयूआई प्रक्रिया के फायदे और सफलता दर
IUI की लागत को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक
IUI ट्रीटमेंट की लागत कई कारकों के आधार पर भिन्न हो सकती है। कुछ अतिरिक्त खर्च कुछ लागत को बढ़ा सकते हैं। निम्नलिखित कारक आईयूआई ट्रीटमेंट की लागत को प्रभावित कर सकते हैं:
1. प्रजनन संबंधी दवाएं
कुछ महिलाओं को ट्रीटमेंट शुरू करने से पहले ओवुलेशन को स्टिम्युलेट करने के लिए दवाओं की आवश्यकता होती है। ये दवाएं कुल लागत बढ़ा सकती है।
2. साइकिल की संख्या
कई दंपतियों को गर्भधारण करने के लिए अधिक साइकिल की जरूरत पड़ सकती है। प्रत्येक साइकिल का खर्च होता है ऐसे में अगर पहली साइकिल में गर्भधारण नहीं होता है तो साइकिल के मुताबिक खर्च बढ़ जाता है।
3. स्पर्म प्रोसेसिंग
गर्भाधान से पहले स्पर्म की क्वालिटी को सुधारा जाता है। इस प्रक्रिया में क्लिनिक की टेक्निक के मुताबिक खर्च अधिक हो सकता है।
4. डोनर स्पर्म
अगर कोई दंपती डोनर पुरुष बांझपन या किसी और समस्या के कारण डोनर स्पर्म का उपयोग करते हैं तो यह कुल खर्च में जुड़ जाता है।
5. क्लिनिक लॉकेशन
आईयूआई ट्रीटमेंट की लागत सभी शहरों में और सभी क्लिनिक में अलग-अलग होती है। बड़े शहर और बड़े केन्द्र अक्सर अधिक शुल्क लेते हैं।
6. परीक्षण और स्कैन
ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड और अन्य फर्टिलिटी टेस्ट की आवश्यकता होने पर कुल लागत बढ़ जाती है।
भारत में IUI ट्रीटमेंट की लागत 2025 (IUI Cost in Hindi)
आईयूआई एक किफायती फर्टिलिटी ट्रीटमेंट हैं जो उन दंपतियों की मदद करता है जो गर्भधारण करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह आईवीएफ का सरल और कम खर्चीला विकल्प है। भारत में आईयूआई की लागत क्लिनिक, डॉक्टर और आवश्यक एडिशनल ट्रीटमेंट के आधार पर भिन्न होती है।
- औसत लागत: ₹10,000 – ₹25,000 प्रति साइकिल।
- दिल्ली: ₹15,000 – ₹30,000
- मुंबई: ₹20,000 – ₹50,000
- बेंगलुरु: ₹12,000 – ₹28,000
- पटना : ₹ 12,000 to ₹ 20,000
- किफायती विकल्प: सरकारी अस्पताल (AIIMS) में ₹8,000 से शुरू।
हालांकि यदि एडिशनल दवा या टेस्ट की आवश्यकता हो तो कुछ खर्च बढ़ सकता है। कुछ दंपती को कई आईयूआई साइकिल की जरूरत हो सकती है, ऐसे में कुल लागत बढ़ जाती है।
आईयूआई ट्रीटमेंट की सफलता दर (IUI Success Rate in Hindi)
आईयूआई ट्रीटमेंट की सफलता कई कारणों पर निर्भर करती है। इस ट्रीटमेंट की सफलता महिला की आयु, इनफर्टिलिटी का कारण, प्रजनन संबंधी दवाएं और दूसरी समस्याओं पर निर्भर करती है। आम तौर पर इसकी सफलता का दर 15 से 20 प्रतिशत होता है।
औसतन हर साइकिल में इस ट्रीटमेंट का सफलता दर 10 से 20 प्रतिशत रहता है। मल्टिपल साइकिल के साथ इसका सफलता दर बढ़ता जाता है। कई दंपतियों को 3 से 6 साइकिल के बाद सफलता मिलती है। हालांकि समय पर ओवुलेशन प्रक्रिया, गर्भाशय स्वास्थ्य, स्पर्म क्वालिटी, फर्टिलिटी दवाएं जैसे कारक आईयूआई की सफलता दर को प्रभावित करते हैं।
सफल आईंयूआई के लिए टिप्स
आईयूआई ट्रीटमेंट सफल बनाने के लिए कुछ दिशानिर्देश का पालन करना जरूरी है। इसके अलावा निम्नलिखित टिप्स का पालन कर आईयूआई के सफल होने की संभावना को बढ़ाया जा सकता है:
- इन्फर्टिलिटी विशेषज्ञ की मदद ले
- जरूरी टेस्ट के बाद हीं प्रक्रिया आगे बढ़ाए
- स्वस्थ आहार और जीवनशैली अपनाएं
- व्यायाम और योग करें
- तनाव से दूर रहें
- शराब और धुम्रपान के सेवन से बचें
ओवुलेशन को ट्रैक करना, पर्याप्त आराम, स्वस्थ वजन, डॉक्टर के दिशानिर्देश का पालन, पर्याप्त नींद लें, एक्यूपंक्चर का प्रयास करें जैसे उपायों से भी सफलता दर को बढ़ाया जा सकता है।
आईयूआई और आईवीएफ में क्या अंतर है? (IUI vs IVF in Hindi)
आईयूआई और आईवीएफ दोनों हीं ट्रीटमेंट ऐसे दंपतियों के लिए है जिन्हें गर्भधारण करने में दिक्कते आ रही हो। आईयूआई में फर्टिलाइजेशन आंतरिक रूप से किया जाता है। इसमें स्पर्म को सीधे महिला के गर्भाशय में इंजेक्ट किया जाता है।
जबकि आईवीएफ ट्रीटमेंट में यह प्रक्रिया प्रयोगशाला में की जाती है। पुरुष के स्पर्म और महिला के अंडे को फर्टिलाइज किया जाता है। जिसके बाद फर्टिलाइज एग्ज को गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता है। हालांकि सफलता दर की बात करें तो आईवीएफ की सफलता दर आईयूआई से अधिक है। इसलिए भी यह सभी दंपतियों की पहली पसंद होती है।
पैरामीटर | IUI | IVF |
---|---|---|
लागत | ₹10,000 – ₹25,000 | ₹85,000 – ₹2 लाख |
सफलता दर | 15-20% | 40-50% |
प्रक्रिया | शुक्राणु गर्भाशय में डाले जाते हैं | लैब में निषेचन, भ्रूण प्रत्यारोपण |
भारत में बेस्ट IUI ट्रीटमेंट सेंटर (Best IUI Centers in India)
यदि आप आईयूआई ट्रीटमेंट कराने की योजना बना रहे हैं, तो अच्छे रिजल्ट के लिए सहीं फर्टिलिटी का चुनाव करना आवश्यक है। सर्वोच्च आईयूआई ट्रीटमेंट सेंटर में अनुभवी डॉक्टर, एडवांस टेक्नोलॉजी और उच्च सफलता दर होनी चाहिए। इसके अलावा निम्नलिखित बातों का भी ध्यान रखें:
कैसे पहचानें सर्वश्रेष्ठ आईयूआई सेंटर
- फर्टिलिटी विशेषज्ञ
- एडवांस टेक्नोलॉजी
- उच्च सफलता दर
- कम लागत
- मरीजों के पॉजिटिव रिव्यू
अधिकांश सर्वश्रेष्ठ फर्टिलिटी सेंटर भारत के बड़े शहरों जैसे कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में मौजूद हैं। जिसमें अपॉलो फर्टिलिटी, क्लाउड नाइन फर्टिलिटी, नोवा फर्टिलिटी और AIIMS फर्टिलिटी सेंटर शामिल हैं।
निष्कर्ष
आईयूआई एक सरल और किफायती फर्टिलिटी ट्रीटमेंट हैं, जिसकी वजह से कई दंपतियों को संतान सुख की प्राप्ति हुई हैं। आईवीएफ जैसी एडवांस ट्रीटमेंट से पहले यह अक्सर पहले चुनी जाती है। लॉ स्पर्म काउंट, इनफर्टिलिटी जैसी समस्याओं में आईयूआई (IUI Treatment cost in Hindi) अच्छा काम करता है। लागत (IUI Cost in Hindi) की बात करें तो यह आईवीएफ की तुलना में बहुत कम है। इस ट्रीटमेंट का सफलता दर भी आईवीएफ की तुलना में ज्यादा है हालांकि इस ट्रीटमेंट की सफलता में उम्र, स्वास्थ्य जैसे कारक भी निर्भर करते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आज ही दिव्य वात्सल्य ममता IVF सेंटर के IUI Treatment एवं बाझपन स्पेशलिस्ट डॉ रश्मि प्रसाद से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करे और अछसे से आईयूआई ट्रीटमेंट के बारे में जानकारी हाशिल करे
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
IUI में कितना समय लगता है?
आम तौर पर आईयूआई में 5-10 मिनट का समय हीं लगता है। हालांकि इससे पहले जरूरी टेस्ट में ज्यादा समय लग सकता है।
क्या IUI के लिए इंश्योरेंस कवर मिलता है?
पहले हेल्थ इंश्योरेंस में इस तरह के उपचार को कवर नहीं किया जाता था, लेकिन अब कुछ हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां IUI के लिए भी इंश्योरेंस कवर देती है। जैसे कि स्टार हेल्थ इंश्योरेंस।
क्या आईयूआई की पहली साइकिल सफल हो सकती है?
आईयूआई ट्रीटमेंट की सफलता कई कारकों पर निर्भर करती है। अगर दंपती की उम्र 35 वर्ष से कम हो तो पहली साइकिल में सफलता मिलने की संभावना 10 प्रतिशत रहती है।
पहली बार IUI की सफलता दर कितनी है?
पहली बार में IUI की सफलता दर 10 से 20 प्रतिशत रहती है, अगर महिला की उम्र 40 वर्ष से ज्यादा हो तो सफलता दर 5-10% रहता है। कुछ दंपतियों को सफलता पाने के लिए 5-6 साइकिल से गुजरना पड़ सकता है।
आईयूआई के बाद क्या सावधानियां रखनी चाहिए?
आईयूआई ट्रीटमेंट के बाद 24-48 घंटे तक आराम करना चाहिए, शराब और धुम्रपान से बचना चाहिए, भारी वजन उठाने से बचना चाहिए, तनावपूर्ण गतिविधियों से दूर रहना चाहिए, डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।
आईयूआई ट्रीटमेंट कितनी बार किया जा सकता है?
अगर महिला की उम्र 35 वर्ष से कम हो तो डॉक्टर आईयूआई के 3 राउंड करने की सलाह देते हैं। जिसके बाद डॉक्टर आईवीएफ का सुझाव दे सकते हैं।
सबसे अच्छा आईयूआई या आईवीएफ क्या है?
आम तौर पर आईयूआई की तुलना में आईवीएफ की सफलता दर अधिक होती है। अधिक फर्टिलिटी समस्या होने पर भी यह ट्रीटमेंट ज्यादा कारगर है।