Female Infertility

Ovulation Meaning in Hindi : ओवुलेशन क्या है, लक्षण और उपचार

महिलाओं में ओवुलेशन की प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण है। गर्भधारण करने के लिए ओवुलेशन की (Ovulation Meaning in Hindi) प्रक्रिया बहुत जरूरी है। यह प्रक्रिया पीरियड्स शुरू होने से पहले होती है। आमतौर पर ओवुलेशन की प्रक्रिया (ovulation process) सिर्फ एक ही बार होती है लेकिन कई महिलाओं में इसकी दो साइकिल भी देखी गई है, जिसकी वजह से जुड़ावा बच्चे के जन्म की संभावना बढ़ जाती है।

In this Article

ओवुलेशन क्‍या है? (Ovulation Meaning in Hindi)

महिलाओं की ओवरी में जब एग्स होते तब ओवुलेशन होता है। हर महीने ओवरी से 15-20 एग्स रिलीज होते है। यह पिरीयड्स साइकिल (periods cycle) का ही एक हिस्सा है।  यह एग्स फैलोपियन ट्यूब (Fallopian Tubes) के जरिए गर्भाशय तक पहुंचते है। अगर इस दौरान महिला और पुरुष का मिलन नहीं होता है तो एग्स टूट कर ब्लड के रूप में महिला के शरीर से बाहर निकल जाते है, जिसे हम पीरियड्स कहते है। और अगर ओवुलेशन की इस प्रक्रिया (ovulation process) के दौरान महिला और पुरुष में बिना निरोध के शारीरिक संबंध बनते है तो गर्भधारण करने की संभावना अधिकतर बढ़ जाती है।

ओवुलेशन कब होता है? (Beginning of Ovulation in Hindi)

आमतौर पर ओवुलेशन की प्रक्रिया का समय हर महिलाओं में अलग अलग होता है। महिला की उम्र के मुताबिक इस में बदलाव आते है। पीरियड्स की साइकिल 28-35 दिन की होती है, पीरियड्स के ख़त्म होने के 12 से 15 दिन में ओवुलेशन की प्रक्रिया होती है। अगर किसी की पीरियड्स सायकल 28 दिन की है तो उनका ओवुलेशन समय पीरियड्स के14 दिन के आसपास हो सकता है। मतलब गर्भधारण करने के लिए यह समय सबसे असरदार माना जाता है।

ओवुलेशन के लक्षण (Ovulation symptoms in Hindi )

 

ओवुलेशन (Ovulation in Hindi) शुरू होने से पहले या शुरू होते हीं निम्नलिखित (ovulation symptoms) लक्षण देखने को मिल सकते है।

  • मूड स्विंग्स (मूड में अचानक से बदलाव आना)
  • शरीर के टेम्परेचर का बढ़ना
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द होना
  • ब्रेस्ट एरिया में भारीपन या सूजन
  • सरदर्द, बदन दर्द, कमजोरी लगना
  • त्वचा के रंग में बदलाव आना
  • वजाइना डिस्चार्ज, योनि में सूजन
  • फूड क्रेविंग्स का बढ़ना
  • सेक्स करने की इच्छा बढ़ना
  • जी मिचलाना

ओवुलेशन कितने दिन तक रहता है? (Duration of Ovulation in Hindi)

महिला की ओवरी (अंडाशय) से एग्ज निकलने के बाद एग्स 24 घंटे से 36 घंटे (1 से 2 दिन तक) तक जीवित रह सकता है। इस दौरान अगर महिला के एग्स के साथ पुरुष का स्पर्म मिल जाए तो गर्भधारण करने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।

और पढ़े : Pregnancy Ke Lakshan

ओवुलेशन कैलकुलेटर (Ovulation Calculator)

ओवुलेशन कैलकुलेटर (Ovulation Calculator) की मदद से आप ओवुलेशन के समय की जानकारी प्राप्त कर सकते है। गर्भधारण करने के लिए ओवुलेशन प्रक्रिया के समय की जानकारी होना जरूरी है। पिछले पीरियड साइकिल की शुरुआत, उसकी एवरेज समय और पीरियड साइकिल की लंबाई के आधार पर ओवुलेशन कैलकुलेट किया जा सकता है।

ओवुलेशन का समय जानने के लिए आप मैन्युअल के साथ ऑनलाइन या फिर मोबाईल एप्लीकेशन की मदद भी ले सकते है।

और पढ़े : Uterus Meaning in Hindi

ओव्यूलेशन चार्ट (Chart of Ovulation in Hindi)

ओवुलेशन चार्ट आप रेग्युलर कैलेंडर की मदद लेकर उस पर हीं सारी तारीख नोट कर सकते है।

1. सबसे पहले अपने पीरियड्स की तारीख नोट करें।

2. पिछले 3 पीरियड साइकिल की एवरेज निकाले।

3. और फिर एवरेज के आधार पर ओवुलेशन के लिए संभावित दिन की गणना करें।

ओवुलेशन के बाद निम्नलिखित का ध्यान रखना चाहिए (Care After Ovulation in Hindi)

अगर आप गर्भधारण करना चाहते है तो ओवुलेशन के बाद निम्नलिखित बातों का ध्यान रखने से मदद मिलेगी।

1. संतुलित आहार लें और जंक फूड से दूर रहें।

2. आल्कोहोल और स्मोकिंग से दूर रहें।

3. नियमित योगा करें।

4. स्ट्रेस से दूर रहने के लिए मेडिटेशन करें।

5. पर्याप्त नींद लें।

6. स्वस्थ वजन बनाए रखें।

और पढ़े : Ovary Meaning in Hindi

ओवुलेशन के बाद प्रेगनेंसी लक्षण (Pregnancy Symptoms After Ovulation)

ओवुलेशन के प्रारंभिक लक्षण को पहचानना थोड़ा मुश्किल है फिर निम्नलिखित लक्षण देखने को मिले तो तुरंत ही डॉक्टर का संपर्क करें।

  • उल्टी आना
  • जी मिचलाना
  • हल्की ब्लीडिंग
  • स्वाद बदलना, मूड में बदलाव
  • थकान, पेट दर्द
  • मॉर्निंग सिकनेस
  • पाचन संबंधी समस्याएं
  • बार बार युरिन जाना

ज्यादा जानकारी के लिए आप डॉ रश्मि प्रसाद से संपर्क भी कर सकते है जो आपके मातृत्व के अहसास को ओर भी खास बनाने के लिए आपको जरूरी मार्गदर्शन करेंगे।

ओवुलेशन के बाद क्या खाना चाहिए (What to Eat After Ovulation in Hindi)

1. विटामिन B12, फोलिक एसिड, आयरन, जिंक और कैल्शियम से भरपूर खुराक ले।

2. विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर फल और सब्जियों का अधिकतर सेवन करें, जिससे स्वस्थ गर्भावस्था की संभावना बढ़ती है।

3. लिक्विड जैसे कि पानी, नारियल पानी, नींबू पानी, छाश (Buttermilk) का सेवन करें जो आपको हाइड्रेट रखता है।

4. प्रोटीन युक्त आहार जैसे कि दूध, दाल, अंडे, मांस, चिकन खाना चाहिए, जो गर्भस्थ शिशु के लिए जरूरी है।

ओवुलेशन की जांच कैसे करें (Tests for Ovulation in Hindi)

 

ओवुलेशन का एक लक्षण है महिलाओं के शरीर में ल्यूटनाइजिंग हार्मोन (LH) बढ़ना। इसे मापने से ओवुलेशन का समय जाना जा सकता है। ओवुलेशन किट का इस्तेमाल कर यह पता लगाया जा सकता है।

इसके अलावा बेसल बॉडी टेम्परेचर (BBT) मॉनिटर के जरिए भी ओवुलेशन का समय जान सकते है। इसमें महिला को हर रोज अपने शरीर का तापमान रिकॉर्ड करना है। ओवुलेशन के दौरान शरीर के तापमान में थोड़ी वृद्धि देखी जाती है इससे ओवुलेशन का समय पता लगाया जा सकता है।

और पढ़े : Bulky Uterus In Hindi

निष्कर्ष

हर महिला के लिए मातृत्व एक अलग ही अनुभव होता है। इस अनुभव को महसूस करने के लिए ओवुलेशन प्रक्रिया (Ovulation Meaning in Hindi) की जानकारी रखना जरूरी है। गर्भधारण करने की संभावना बढ़ाने के लिए ओवुलेशन प्रक्रिया को समझना भी जरूरी है। आज समय में ओवुलेशन समस कैल्क्युलेट करने के लिए मॉबाईल एप्लीकेशन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है या फिर डॉक्टर से परामर्श करके भी आप ओवुलेशन का सहीं समय जान सकते है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

क्‍या सिर्फ ओवुलेशन पीरियड में प्रेगनेंट हो सकते हैं?

नहीं, ओवुलेशन पीरियड खत्म होने के बाद भी गर्भधारण हो सकता है लेकिन एग्स रिलीज होने के 12-24 घंटे के अंदर हीं गर्भधारण करने की संभावना रहती है।

ओवुलेशन मतलब क्या होता है?

ओवरी से एग्स रिलीज होकर फैलोपियन ट्यूब में रूकने तक के समय को ओवुलेशन कहां जाता है।

ओवुलेशन और पीरियड में क्या अंतर है?

ओवुलेशन होने पर अगर महिला और पुरुष का मिलन नहीं होता है तब एग्स टूट कर ब्लड के रूप में शरीर से बाहर निकल जाते है जिसे हम पीरियड्स कहते है। पीरियड्स से पहले ओवुलेशन की प्रक्रिया होती है, इस दौरान अगर महिला और पुरुष का मिलन होता है तो गर्भधारण करने की संभावना बढ़ जाती है।

ओवुलेशन कितने दिन तक रहता है?

आमतौर पर ओवुलेशन का समय 24-36 घंटे तक का रहता है।

अगर ओवुलेशन न हो तो?

इस परिस्थिति में ओवरी से एग्स रिलीज नहीं होता। इसके लिए की कारण जिम्मेदार हो सकते है। इसके लिए डॉक्टर से परामर्श करके जरूरी जांच करवाना जरूरी है।

क्या ओवुलेशन में कमर दर्द होता है?

ओवुलेशन के दौरान कमर और पेट दर्द हो सकता है लेकिन यह काफी आम बात है।

पीरियड्स के कितने दिन बाद एग्स फिर से बनने लगते है?

पीरियड साइकिल के पहले दिन से दूसरे दिन तक नए एग्स बनना शुरू हो जाता है।

पीरियड के कितने दिन बाद ओवुलेशन होता है

यह हर महिला के लिए अलग-अलग हो सकता है, लेकिन औसतन 28 दिनों के चक्र में, ओवुलेशन 14वें दिन होता है
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह सिर्फ एक अनुमान है। आपका ओवुलेशन 11वें से 21वें दिन के बीच कहीं भी हो सकता है।

कैसे पता लगाये की ओवुलेशन हो रहा है

ओवुलेशन का पता लगाने के कई तरीके हैं:
ओवुलेशन किट: ये किट आपके मूत्र में ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन (LH) के स्तर को मापती हैं, जो ओवुलेशन से पहले बढ़ जाता है।
बेसल बॉडी टेम्परेचर (BBT): हर सुबह सोने से पहले अपना तापमान मापें। ओवुलेशन के बाद, आपका तापमान थोड़ा बढ़ जाएगा।
योनि स्राव में बदलाव: ओवुलेशन के दौरान, आपका योनि स्राव पतला, चिकना और अधिक फिसलन वाला हो सकता है।
गर्भाशय ग्रीवा में बदलाव: ओवुलेशन के दौरान, आपका गर्भाशय ग्रीवा ऊँचा, नरम और गीला हो सकता है।

फर्टिलाइजेशन ओवुलेशन के कितने दिन बाद होता है?

अंडा केवल 12-24 घंटों तक ही जीवित रहता है, इसलिए निषेचन के लिए ओवुलेशन के 12 घंटे पहले से 24 घंटे बाद तक संभोग करना सबसे अच्छा होता है।

ओवुलेशन के बाद निषेचन के लक्षण

छाती में दर्द या सूजन: यह हार्मोनल परिवर्तन के कारण होता है।
थकान: प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ने से थकान हो सकती है।
मूड स्विंग: हार्मोनल परिवर्तन मूड स्विंग का कारण बन सकते हैं।
हल्का पेट दर्द: यह गर्भाशय के अस्तर में रक्तस्राव के कारण हो सकता है।
भूख में बदलाव: कुछ महिलाओं को ओवुलेशन के बाद अधिक या कम भूख लग सकती है।

ओवुलेशन पीरियड के लक्षण

बढ़ा हुआ योनि स्राव: यह पतला, चिकना और अधिक फिसलन वाला होता है।
गर्भाशय ग्रीवा में बदलाव: यह ऊँचा, नरम और गीला होता है।
ओवुलेशन दर्द: पेट के निचले हिस्से में दर्द।
बेसल बॉडी टेम्परेचर में वृद्धि: सुबह का तापमान थोड़ा बढ़ जाता है।
संवेदनशील स्तन: स्तन स्पर्श करने पर दर्द या सूजन हो सकती है।
बढ़ी हुई कामेच्छा: कुछ महिलाओं को ओवुलेशन के दौरान अधिक कामेच्छा महसूस होती है।

ओवुलेशन के बाद क्या नहीं करना चाहिए?

तनाव न लें: तनाव ओवुलेशन को बाधित कर सकता है।
अत्यधिक व्यायाम न करें: अत्यधिक व्यायाम भी ओवुलेशन को प्रभावित कर सकता है।
कैफीन और शराब का सेवन कम करें: ये पदार्थ ओवुलेशन को बाधित कर सकते हैं।
धूम्रपान न करें: धूम्रपान से प्रजनन क्षमता कम हो सकती है।

Dr Rashmi Prasad

Dr. Rashmi Prasad is a renowned Gynaecologist and IVF doctor in Patna. She is working as an Associate Director (Infertility and Gynaecology) at the Diwya Vatsalya Mamta IVF Centre, Patna. Dr. Rashmi Prasad has more than 20 years of experience in the fields of obstetrics, gynaecology, infertility, and IVF treatment.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now