Period Ke Kitne Din Baad Pregnant Hoti Hai? पूरी जानकारी हिंदी में

गर्भवती होने की सबसे अधिक संभावना आमतौर पर पीरियड शुरू होने के 10 से 16 दिन बाद होती है। महिला के जीवन में नियमित पीरियड्स उनके स्वस्थ स्वास्थ्य का संकेत देते हैं और पीरियड्स से हीं महिला के गर्भधारण की पुष्टि करने में मदद मिलती है। कंसीव करने का प्रयास कर रहीं महिला के पीरियड्स न आना गर्भावस्था का एक संकेत हो सकता है।
पीरियड्स न आने पर 2-3 दिन बाद प्रेगनेंसी टेस्ट करने से प्रेगनेंसी का पता (Period Ke Kitne Din Baad pregnant Hoti Hai) लगाया जा सकता है। हालांकि कुछ मामलों में प्रेगनेंसी होने के बाद भी परिणाम नेगेटिव हो सकता है ऐसे में एक सप्ताह के बाद फिर से प्रेगनेंसी टेस्ट करने पर सहीं परिणाम की जानकारी मिल सकती है।
ओव्यूलेशन क्या है? जानें पीरियड्स और प्रेग्नेंसी पर इसका असर
In this Article
पीरियड्स से पहले होने वाली प्रक्रिया को ओवुलेशन कहते हैं। इस प्रक्रिया में महिला की ओवरी (अंडाशय) से मैच्योर अंडा रिलीज होता है। इस दौरान सेक्स करने पर अंडा फर्टिलाइज होने की संभावना बढ़ जाती है और अगर अंडा फर्टिलाइज नहीं होता है तो पीरियड्स शुरू हो जाता है। गर्भधारण करने के लिए ओवुलेशन प्रक्रिया और उसका सहीं समय जानने से मदद मिलती है। आमतौर पर ओवुलेशन पीरियड्स के 14 वें दिन के आसपास होता है। हालांकि इसका सटीक समय जानने के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
पीरियड और प्रेग्नेंसी का कनेक्शन: जानें दोनों के बीच क्या संबंध है
पीरियड्स महिला के स्वस्थ प्रजनन तंत्र का महत्वपूर्ण संकेत है और पीरियड्स बताते हैं की महिला का शरीर गर्भधारण करने के लिए तैयार है। गर्भावस्था कई अलग-अलग अनुभव लेकर आती है, इसमें मासिक धर्म भी शामिल हैं। पीरियड्स के दौरान भी गर्भधारण करना संभव है हालांकि ऐसे मामले बहुत कम होते है।
गर्भावस्था शुरू होते ही पीरियड्स आने बंद हो जाएंगे और बच्चे के जन्म तक यह स्थिति रहती है। पीरियड्स तो नहीं आते हैं लेकिन गर्भावस्था के दौरान हल्का स्पॉटिंग हो सकता है। यह गर्भावस्था के 6-12 दिन के बीच में हो सकता है।
पीरियड्स के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी होती है (Period Ke Kitne Din Baad pregnant Hoti Hai)
प्रेगनेंसी के लिए आपको ओवुलेशन का समय जानना जरूरी है। यह वो समय है जब महिलाएं सबसे ज्यादा फर्टाइल होती है। ओवुलेशन के 5 दिन पहले या फिर ओवुलेशन के दिन असुरक्षित यौन संबंध बनाया जाएं तो गर्भधारण करने की संभावना बढ़ जाती है। ओवुलेशन के 12-14 घंटे बाद यह संभावना खत्म हो जाती है। आमतौर पर ओवुलेशन पीरियड्स शुरू होने से 14 दिन पहले होता है। सटीक समय के लिए पीरियड्स को ट्रैक करना जरूरी है।
और पढ़े : जानें प्रेगनेंट होने के आसान और सही तरीके
पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी नहीं होती है (Periods Ke Kitne Din Baad Pregnancy Nahi Hoti Hai)
पीरियड्स हीं वो संकेत है कि आप प्रेगनेंट नहीं है। हालांकि प्रेगनेंसी के दौरान असुरक्षित सेक्स करने पर भी गर्भधारण करने की संभावना है। प्रेगनेंसी के लिए ओवुलेशन जरूरी है और पीरियड्स खत्म होने के तुरंत बाद ओवुलेशन नहीं होता है ऐसे में पीरियड्स के एक सप्ताह तक प्रेगनेंसी रहने की संभावना बिल्कुल कम होती है।
क्या अनियमित पीरियड्स में भी प्रेग्नेंसी संभव है?
अनियमित पीरियड्स में भी प्रेगनेंसी होना संभव है। अनियमित पीरियड्स के लिए तनाव जैसे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आजकल की बदलती लाइफस्टाइल के चलते पीरियड्स का अनियमित होना आम बात है ऐसे में अनियमित पीरियड्स का सहीं कारण जानने के लिए डॉक्टर से परामर्श जरूरी करें।
प्रेग्नेंसी की पुष्टि कैसे करें? (Pregnancy Confirm Karne Ka Tarika)
प्रेगनेंसी की पुष्टि करने के लिए आप कई तरह के टेस्ट कर सकते हैं, जो निम्नलिखित हैं:
1. HCG टेस्ट : प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में Human Chorionic Gonadotropin (HCG) नामक हार्मोन का अधिकतम निर्माण होता है। अगर शरीर में यह हार्मोन हैं तो यह प्रेगनेंसी का संकेत है। प्रेगनेंसी के 10 दिन बाद यह संकेत देखने को मिलते हैं।
और पढ़े : Beta HCG टेस्ट क्या है? कब करें
2. यूरिन टेस्ट : होम प्रेगनेंसी किट की मदद से यूरिन टेस्ट के जरिए कुछ हीं मिनट में प्रेगनेंसी की पुष्टि की जा सकती है।
3. ब्लड टेस्ट : इस में डॉक्टर आपके ब्लड के सैंपल के जरिए प्रेगनेंसी का पता लगाते हैं।
Also Read : Pregnancy Test at Home
क्या पीरियड्स में शारीरिक संबंध बनाने पर प्रेग्नेंसी हो सकती है?
हां, पीरियड्स में शारीरिक संबंध बनाने पर प्रेगनेंसी हो सकती है। आमतौर पर पीरियड्स शुरू होने से 14 दिन पहले ओवुलेशन होता है, हालांकि कभी कभी पीरियड्स के तुरंत बाद भी ओवुलेशन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
सेक्स के बाद स्पर्म महिला के प्रजनन तंत्र में 3 दिन तक जिंदा रह सकते हैं, ऐसे में अगर पीरियड्स खत्म होने के बाद शारीरिक संबंध बनाया जाता है और 2-3 दिन में ओवुलेशन प्रक्रिया शुरू हो जाती है तो प्रेगनेंसी होने के चांस बढ़ जाते हैं।
कब डॉक्टर से संपर्क करें?
अगर दंपती ओवुलेशन प्रक्रिया के दौरान एक साल से अधिक समय तक असुरक्षित सेक्स करते हैं लेकिन फिर भी गर्भधारण करने में सफलता न मिले तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। जिन महिलाओं के पीरियड्स अनियमित होते हैं उनमें ओवुलेशन का समय भी निश्चित नहीं होता है। ऐसी स्थिति में ओवुलेशन का सहीं समय जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करना अनिवार्य है।
👉 अगर आप पटना में सबसे भरोसेमंद IVF और प्रेग्नेंसी संबंधित उपचार चाहते हैं तो Diwya Vatsalya Mamta IVF Centre – Best IVF Centre in Bihar से आज ही संपर्क करें।
निष्कर्ष
असुरक्षित सेक्स के बाद अगर पीरियड्स मिस होते हैं तो यह प्रेगनेंसी (Period Ke Kitne Din Baad pregnant Hoti Hai) का लक्षण है। ऐसे में पीरियड्स मिस होने के 8-10 दिन बाद प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहिए। कभी कभी प्रेगनेंसी की शुरुआत में टेस्ट फॉल्स नेगेटिव भी आ सकता है, ऐसे में कुछ दिनों बाद फिर से टेस्ट करें। या फिर ब्लड टेस्ट या अल्ट्रासाउंड के जरिए भी प्रेगनेंसी की पुष्टि करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
पीरियड्स के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी के चांस ज्यादा होते हैं?
पीरियड्स शुरू होने से 14 दिन पहले असुरक्षित सेक्स करने पर प्रेगनेंसी रहने के चांस सबसे ज्यादा होते हैं। इसके लिए पीरियड्स के सहीं समय को ट्रैक करना जरूरी है।
क्या ओव्यूलेशन के समय प्रेग्नेंसी होने की संभावना ज्यादा होती है?
हां, प्रेगनेंसी के लिए ओवुलेशन सबसे उपयुक्त समय है। इस दौरान महिला की ओवरी से अंडा रिलीज होता है और पुरुष के स्पर्म से फर्टिलाइज होने के लिए फैलोपियन ट्यूब में होता है।
क्या पीरियड्स खत्म होने के बाद तुरंत प्रेग्नेंसी हो सकती है?
प्रेगनेंसी के लिए ओवुलेशन सबसे अच्छा समय है जो पीरियड्स शुरू होने से पहले होता है। पीरियड्स खत्म होने के तुरंत बाद ओवुलेशन नहीं होता है इसलिए तुरंत प्रेगनेंसी होने की संभावना भी कम होती है।
क्या पीरियड्स में संबंध बनाने से प्रेग्नेंसी हो सकती है?
आमतौर पर पीरियड्स में संबंध बनाने से गर्भधारण करने की संभावना बहुत ही कम होती है हालांकि कुछ मामलों में पीरियड्स के दौरान असुरक्षित संबंध बनाने पर गर्भधारण हो भी सकता है।
गर्भवती होने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा होता है?
ओवुलेशन प्रक्रिया शुरू होने से 5 दिन पहले या फिर ओवुलेशन के दिन असुरक्षित यौन संबंध बनाया जाएं तो गर्भधारण करने की संभावना बढ़ जाती है।
प्रेग्नेंसी टेस्ट कब करना चाहिए पीरियड्स के बाद?
पीरियड्स मिस होने के 8-10 दिन बाद प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहिए।
पीरियड के पांचवें दिन संबंध बनाने से क्या होता है?
ओवुलेशन के दौरान अगर महिला गर्भवती नहीं होती है तो पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। पीरियड्स के पांचवां दिन भी इस बात की पुष्टि करता है कि महिला गर्भवती नहीं है।
पीरियड के कितने दिन बाद बच्चेदानी का मुंह खुला रहता है?
पीरियड्स के 3-5 दिन तक बच्चेदानी का मुंह खुला रहता है।